स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और केंद्र से पूछा कि क्या वह कोवैक्सीन की पहली खुराक लेने की छह सप्ताह की अवधि समाप्त होने से पहले जनता को दूसरी खुराक उपलब्ध करा सकती है। इसके अलावा उच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार को केंद्र और दिल्ली सरकार को कोवैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने वालों को दूसरी खुराक के समय पर वितरण के लिए दो आवेदनों पर अपनी स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा।