Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


नियामतपुर फांडी के नए प्रभारी अमित हालदार को किया गया सम्मानित

location_on WESTBENGAL access_time 02-Jun-21, 02:57 PM

👁 152 | toll 41



1 1.7 star
Public

पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़ : आज नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स ने नियामतपुर फांडी के नए प्रभारी को सम्मानित किया गया। नियामतपुर में तबादला पर आए नए फांडी प्रभारी अमित हालदार जी को चंबर के सभी पदाधिकारियों, सहअध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और सचिव गुरविंदर सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर साल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव गुरविंदर सिंह, किशोर पटेल, प्रतुल साहा, नारायण ठाकुर, मो कमरुजम्मा खान, लालबहादुर बर्मण, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीया, चंद्रेश्वर चौधरी उपस्थित थें। चेंबर के सचिव और अध्यक्ष द्वारा नए प्रभारी से लॉकडाउन के नए नियम श्रृंखला पर गौर करते हुए काफी देर वार्तालाप हुआ। गुरविंदर सिंह ने नियामतपुर चौक पर बढते भीड पर प्रकाश डालते हुए और बिना मास्क राहगीरों के बारे मे सख्त कारवाई करने की बाते कहीं। ज्ञात हो की नियामतपुर आईसी में नए प्रभारी आने पर हमेशा से चेंबर द्वारा सम्मानित किया जाता है। चेंबर द्वारा कोविड काल में वैक्सीन का कार्य भी लोगों को वैक्सीन लेने में किया जा रहा होता। पिछले वर्ष कोरोना काल के कारण लॉकडाउन में गरीब व मजदूर लोगों को लगातार तीन माह तक भोजन वितरण हर क्षेत्रों में जाकर किया गया।




Post News & Earn