स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मीडिया पर भी कोरोना के असर का गहरा असर पड़ा. कई स्वतंत्र पत्रकार और फोटोग्राफर काम के अभाव में गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बिग बी अब उनके मददगार बने। अमिताभ ने हाल ही में कई पत्रकारों के आर्थिक सहयोग से राशन-पानी, बिजली के बिल, मकान का किराया, बच्चों की फीस जैसी उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा कर उन्हें राहत की सांस दी है।