राहुल पासवान, एएनएम न्यूज़ : राज्य में कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन प्रतिबंध को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आम जनता द्वारा प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड डीबूडी सीमा चौकी पर पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जो परिवहन गाड़ी जरूरी सामानों को लेकर आ रही है, उन्हें ही बंगाल के सीमा में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। बाकी को वापस भेजा जा रहा है। वही मौके पर ट्रैफिक गार्ड अधिकारी मौजूद है।