स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मेहुल चौकसी से जुड़े केस की सुनवाई आज डोमिनिका कोर्ट में होनी है। मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट में अर्जी देगा, भारतीय समय के मुताबिक, शाम साढ़े छह बजे डोमिनिका कोर्ट में केस की सुनवाई होगी। जिसमें मेहुल को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए भारतीय एजेंसियां चौकसी का पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज जमा करेंगी। दरअसल डोमिनिका कोर्ट ने पहले चौकसी के प्रत्यर्पण पर रोक के आदेश को 2 जून तक बढ़ा दिया था।