स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोनाक्षी अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पटना में जन्मी सोनाक्षी ने मुंबई में पढ़ाई की है। लेकिन फिल्मो में आने से पहले उनकी पहचान फैशन डिजाइनर के तौर पर थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 2010 में दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि सोनाक्षी फिलहाल सिंगल हैं, लेकिन सोहेल खान के बहनोई बंटी सचदेव के साथ अपने रिश्ते को लेकर वह लंबे समय से सुर्खियों में हैं।