स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में कम से कम 594 डॉक्टरों की मौत हुई है, जबकि अकेले दिल्ली में 10 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 की दूसरी लहर में मरने वाले ज्यादातक दिल्ली, बिहार या उत्तर प्रदेश के डॉक्टर थे. दूसरी लहर में मरने वाले डॉक्टरों में इन तीनों राज्यों की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश- 32, असम- 8, बिहार- 96, छत्तीसगढ़- 3, दिल्ली- 107, गुजरात- 3, हरियाणा- 3, गोवा- 2, जम्मू कश्मीर- 3, झारखंड- 39, कर्नाटक- 8, केरला- 5, मध्यप्रदेश -16, महाराष्ट्र-17, मणिपुर – 5, ओडिशा -22, पुद्दुचेरी-1, पंजाब-3, राजस्थान 43, तमिलनाडु -21, तेलंगाना-32, त्रिपूरा- 2, यूपी 67, उत्तराखंड -2, पश्चिम बंगाल- 25, अन्य- 1