स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शेयर बाजार कल से सुस्ती का शिकार हो गया है. बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच ओपनिंग में भी दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले थे। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104.27 अंक गिरकर 51,830.61 पर, निफ्टी 23.20 अंक गिरकर 15,551.65 के स्तर पर आया था। वहीं, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 73.16 पर पहुंच गया।