स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राज्यों ने मार्च 2020 से मई 2021 तक कोरोना महामारी के दौरान अपनों को खोने वालों में से बच्चों का डेटा अपलोड किया है। 8 से 13 साल की उम्र के बच्चे इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनकी संख्या 3,711 है। इसी क्रम में 14 से 16 साल के 1,620 बच्चे, 16 से 17 साल के 1,712 बच्चे, चार से सात साल के 1,515 बच्चे और तीन साल तक के 788 बच्चे प्रभावित हुए। राज्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक अनाथों की संख्या सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में है और सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे उत्तर प्रदेश में हैं।