टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, दुर्गापुर : पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर निवासी कोयला माफिया भाजपा में शामिल हुआ। राजू झा के भाजपा में शामिल होने से सभा में मारपीट-तोड़फोड़ किया गया। कोयला माफिया राजू को भाजपा में शामिल किये जाने पर भाजपा में ही टूट पड़ गयी। दुर्गापुर में भाजपा में कोयला चोर और बदमाश पैसे के लेन-देन में शामिल कराने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट तोड़फोड़ की।