स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। दुनिया की नंबर 2 की टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने ट्विटर पर बयान जारी कर इस बात की पुष्टी की है। बता दें कि ओसाका ने 30 मई को पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की थी। लेकिन टूर्नामेंट के नियमों के तहत वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आईं, जिसके बाद फ्रेंच ओपन प्रबंधन की ओर से उनपर 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।