स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोविड संकट का मुकाबला कर रहे पंजाब में अब राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है ऐसे में यह घमासान कांग्रेस को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कांग्रेस के कम से कम 26 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। पंजाब कांग्रेस इकाई में जारी अंदरूनी कलह को सुलझाने के लिए इस समिति का गठन किया गया है।