स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में कटौती की। पीएनबी ने एक साल की एमसीएलआर में 0.05% घटाकर 7.30% की। बैंक ने कल शेयर बाजार को दी सूचना में कहा मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट 1 जून, 2021 से प्रभाव में आएगी।