स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज सेंसेक्स 93.36 अंक ऊपर 52,030.80 के स्तर पर और निफ्टी 26.40 अंक ऊपर 15,609.20 के स्तर पर खुला। आज 1192 शेयरों में तेजी, 317 शेयरों में गिरावट और 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 882.40 अंक मजबूत हुआ। दूसरी तरफ 2020-21 में जीडीपी में 7.3% की कमी दर्ज हुई। आरबीआई शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी।