टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया: कोरोना के डर को परे रखकर जिंदगी की बाजी लगाकर रोजगार के लिए लोग अजय नदी को पार करने को मजबूर हैं जिससे करीब रोज ही कहीं ना कहीं हादसे हो रहे हैं। स्थानीय कुछ युवको ने कार के टायर के ट्यूब से एक नांव बनाई है जिसपर सवार होकर महिलाए और बच्चे नदी पार कर रहे हैं। यह नजारा है जमुड़िया के दरबारडांगा के अजय नदी पर बने सरकार के अनुमोदन प्राप्त पुल का। चक्रवाती तुफान यास के कारण पुल का एक हिस्सा टुट गया है जिससे पश्चिम बर्दवान जिले के साथ बीरभुम, झारखंड दो दिन पहले नदी पार करते हुए एक हादसे में एक के कई इलाकों मे यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। दो दिन पहले नदी पार करते हुए हुए एक हादसे में एक गाय की मौत हो गई थी। बीरभुम से कुछ युवक कुछ मवेशियों को लेकर नदी पार करने के क्रम मे कई गाय नदी मे बह गए। युवको को और गाय को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन एक गाय की मौत हो गई। विदित हो कि इस फेरीघाट से रोजाना हजारो लोग नदी पार करते हैं। खयलासोल कांकरतला इलाके के लोगों के लिए पश्चिम बर्दवान मे आने कि यह फेरिघाट सबसे आसान रास्ता है। बीरभुम से सैकड़ों लोग नौकरी करने या सब्जी बेचने आते हैं। अस्थायी पुल के टुट जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। पश्चिम बर्दवान जिले के कई लोगो के खेत बीरभुम मे है। अजय नदी पर पुल के टुट जाने से खेती का नुकसान हो रहा है।