place Current Pin : 822114
Loading...


देश भर में डॉक्टर काली पट्टी बांध कर रहे प्रदर्शन

location_on WESTBENGAL access_time 01-Jun-21, 11:13 AM

👁 177 | toll 50



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एलोपैथी चिकित्सा को लेकर बाबा रामदेव के साथ डॉक्टरों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि मंगलवार को बाबा रामदेव के खिलाफ देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के बीच इस विवाद ने सरकारों को भी चिंता में डाल दिया है। दिल्ली एम्स समेत तमाम अस्पतालों में डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं और बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थिति यह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में बाबा रामदेव को पत्र लिख बयान वापस लेने की मांग तक की थी लेकिन उसके बाद भी यह विवाद नहीं थमा। जिसके चलते अब न सिर्फ निजी बल्कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की घोषणा की है। बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play