place Current Pin : 822114
Loading...


काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत

location_on WESTBENGAL access_time 01-Jun-21, 11:08 AM

👁 241 | toll 131



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ।  ललिता घाट के पास जर्जर दो मंजिला मकान गिर जाने से मलबे में दबकर बंगाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। घायलों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार भोर में हुए हादसे की सूचना पाकर जिले के पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं।  काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play