स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नारदा मामले की सुनवाई कलकत्ता हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में सोमवार को है उसी दिन मामले को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई हुई। राज्य की ओर से एडवोकेट जनरल किशोर दत्त और सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पूछताछ की। मंगलवार सुबह 11:30 बजे हाईकोर्ट की उच्च पीठ में मामले की फिर से सुनवाई होगी।