place Current Pin : 822114
Loading...


बाराबनी ब्लॉक के दोमहानी डाकघर के खिलाफ फिर स्थानीय लोगो ने किया प्रदर्शन

location_on west bangal access_time 31-May-21, 05:14 PM

👁 142 | toll 46



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: बाराबनी ब्लॉक के दोमहानी डाकघर के खिलाफ फिर स्थानीय लोगो ने किया प्रदर्शन, इसे पहले भी लोगो ने डाकघर के सामने किया है प्रदर्शन। आपको बता दे कि स्थानीय लोगो की शिकायत है कि दोमहानी डाकघर की सभी सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। सभी सेवा 14/5/2021 से बंद है। स्थानिय लोगो ने बताया कि जब भी डाकघर में स्थानीय लोग पैसे की लेन देन एंव अन्य कार्यो से जा रहे है तो डाकघर कर्मी लिंक की समस्या एंव अन्य समस्याओं का बहाना कर आम लोगों को बार-बार घुमा रहे है। इसलिए सोमवार आम लोगों के धैर्य का बांध टूट गया जिसके बाद ग्राहकों ने स्थानीय पंचायत में शिकायत के बाद डाकघर के सामने प्रदर्शन में बैठ गए। ग्राहकों का कहना है कि ग्राहकों में किसी की बेटी की शादी है, तो किसी को इलाज के लिए पैसे की जरूरत है, खाते में खुद के पैसे होने के बाउजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसलिए आज आम लोग डाकघर के सामने विरोध प्रदर्शन को बैठ गए। घटना की खबर पा कर मौके पर पहुँचे बाराबनी थाना की पुलिस ने भी डाकघर के कर्मी से पूरे मामले लेकर बाद कि जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस को डाकघर कर्मचारियों ने बताया कि पोस्टमास्टर पिछले 14 तारीख से छुट्टी पर है, और छुट्टी पर जाने से पहले किसी को डाकघर का जिम्मेदारी नहीं दी थी। इसलिये डाकघर के सभी कार्य सुचारू रूप से नही किया जा पा रहा है । स्थानीय लोगो ने बताया कि इस डाकघर में आये दिन ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे पहले भी ऐसी समस्या कई बार हो चुकी है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play