place Current Pin : 822114
Loading...


अवैध कोयला पर कुल्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 ट्रैक्टर कोयला जब्त

location_on Kulti, West Bengal access_time 31-May-21, 03:17 PM

👁 136 | toll 35



1 2.0 star
Public

पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़, कुल्टी: कुल्टी थाना क्षेत्र पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छुपकर चल रहे अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्यवाही की है। कुछ स्थानीय दबंगो ने स्कूटर से कोयला ले जाते युवको पर हमला किया है जिसके बाद मौके पर कुल्टी थाना के अधिकारी पहुंचे और मौके से 3 स्कूटर और कोयला जब्त किया है। बाद में सोमवार को कुल्टी पुलिस ने अवैध कोयला के ठिकानो में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से लगभग 8 टन अवैध कोयला जप्त किया। मौके पर छापेमारी होते ही कोयला ढुलाई में लगे मजदूर जंगल का लाभ उठाकर भागने निकले। इस छापेमारी से अवैध कोयला कारोबार करने वालो में हड़कंप मच गया है। बीसीसीएल के बोडरा खदान से कोयला निकाल कर एक जगह जमा किया जाता है, जिसे साईकल, स्कूटर और मोटरसाइकिल से भट्टों में पहुंचाया जाता है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play