स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के झगड़े को निपटाने के लिए अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सक्रिय हो गयी हैं।
सोनिया गांधी के पंजाब की कलह पर तीन सदस्यीय हाई लेवल कमेटी बनायी है. सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई इस उच्चस्तरीय कमेटी में मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं। यह कमेटी आज दिल्ली में पंजाब के 25 विधायकों से मिल रही है। कल और परसों भी कमेटी 25-25 विधायकों से मुलाकात करेगी। इसके बाद फिर यह हाई लेवल कमेटी पहले कैप्टन और फिर नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिलेगी।