लोकेश व्यास, एएनएम न्यूज़, जोधपुर : पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों 007 काफी आतंक है। राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी आतंक मचा चुका है यह गैंग। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गैंग के सदस्य हाथों में हथियार लेकर डांस करते दिख रहे थे। अपनी दबंगई के जरिए तस्करी और अवैध वसूली करते हैं साथ ही इलाके में अपना दबदबा कायम रखने के लिए कई जगहो पर फायर भी कर देते हैं। पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय दिखाई इस गैंग पर पुलिस ने कई बार इस कार्रवाई भी की और कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी किया। पिछले दिनों महाराष्ट्र में एक मुठभेड़ में गैंग का सरगना श्याम पुनिया पकड़ा गया मुठभेड़ के दौरान श्याम पूनिया के पांव में गोलियां लगी और वह महाराष्ट्र के अपराधियों पर लगाम लगाने के विशेष कानून हाकोका के तहत बंद था। श्याम पूनिया और श्री राम विश्नोई को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की झवर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है और कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों ही हार्डकोर अपराधियों से पूछताछ की गई।