स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फ्रांस ने सोमवार को कहा कि वह कम से कम 16 और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की आपूर्ति करेगा और भारत को कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए अतिरिक्त सहायता के रूप में तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति को आगे बढ़ाएगा। फ्रांसीसी दूतावास की ओर से एक बयान में कहा गया, ''यह सबसे बड़ा एकजुटता अभियान है, जिसे फ्रांस ने महामारी की शुरुआत के बाद से चलाया है। यह दोनों देशों के बीच "लंबे समय से चली आ रही, दोतरफा एकजुटता को दर्शाता है, जोकि हमारी रणनीतिक साझेदारी के केंद्र में है।''