place Current Pin : 822114
Loading...


कोविड मरीजों के लिए दंपती ने पीठाकेयरी स्वस्थ केन्द्र में 20,000 रुपये की सहायता राशि दी

location_on WESTBENGAL access_time 31-May-21, 01:34 PM

👁 240 | toll 76



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लगातार कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़ रहा है। इस भयानक महामारी में जिस तरह राजनीतिक दल स्थानीय क्लब एंव समाजसेवी लोगो की सहायता के लिए आगे आ रहे है वो मानवता के लिए एक मिशाल है। सोमवार को रूपनारायणपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह विशेष व्यवसायी हारो दास की बेटी रिया दास और दामाद अभिजीत दास ने राज्य सरकार की पीठाकेयरी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना संक्रमित मरीजो के बेहतर इलाज के लिये 20,000 रुपये नगद राशी का अनुदान दिया। इस संदर्भ में दम्पति ने कहा कि इस कोरोना महामारी में लोगो को लोगो की सहायता के लिए आगे आना चाहिए तभी मानवता जीवित रहेगी। पिठाकेयरी अस्पताल में बहुत कोरोना मरीजो का इलाज अच्छे से हो रहा है और अच्छे से बेहतर तरीके से हो इसलिए हमने छोटी आर्थिक मदद दी। इस पैसे से वे बेहतर मात्रा में उपकरण खरीद सकेंगे और मरीजो के इलाज में सुविधा मिलेगी।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play