स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लद्दाख में कोविड-19 के 49 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,497 हो गयी है जबकि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 188 हो गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया। नए मामलों में 39 लेह से हैं और 10 मामले करगिल से हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से उबरने के बाद 96 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 16,754 हो गयी है।