place Current Pin : 822114
Loading...


कोविड मरीज की मौत के बाद JCB के जरिये दफनाया शव

location_on WESTBENGAL access_time 31-May-21, 11:36 AM

👁 208 | toll 79



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के पूर्णिया जिले में कोरोना संक्रमण मृत व्यक्ति के शव के साथ बेकदरी का मामला सामना आया है। मृत व्यक्ति का दाह संस्कार करने के बजाये जेसीबी से उसके शव को दफन कर दिया गया। पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के एडिशनल प्राइमरी हेल्थ सेन्टर बेलगच्छी, जो बहरहाल कोविड केयर सेन्टर बना हुआ है, प्रखंड के नितेन्द्र पंचायत निवासी पंचू यादव (60 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान 29 मई को हो गई। पंचू यादव को कोविड सेन्टर में 27 मई को भर्ती कराया गया था। पंचू की मौत के बाद परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता खुल कर सामने आई। मौत के बात शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजन नहीं आए तो अस्पताल प्रबंधन ने भी तय अंतिम संस्कार के प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play