टोनी आलम एएनएम न्यूज़ : लोगों को आक्सीजन की कमी से कोई परेशानी ना हो इसकेे लिए आज दुर्गापुर के रोटरी क्लब की तरफ से दुर्गापुर नगर निगम के एम ए एम सी इलाके मे दुर्गापुर पुर्व के विधायक प्रदीप मजूमदार ने एक आक्सीजन पार्लर का उद्घाटन किया। दुर्गापुर के रोटरी क्लब की तरफ से शहर के रोटरी भवन में इस पार्लर का उद्घाटन किया गया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि यहां छह बेड है जिनमे आक्सीजन सिलिंडर लगे हैं। सुबह 9 बजे से यह सुविधा प्रदान की जाएगी। पार्लर का उद्घाटन करते हुए दुर्गापुर पुर्व के विधायक प्रदीप मजूमदार ने रोटरी क्लब के सदस्यों का इस पुनीत कार्य के अभिनंदन कीया और कहा कि उनके इन कार्यो से वह समाज को अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं।