स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सरकार की गलत नीति की वजह से आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। जीडीपी माइनस में चली गई है, 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हो गई है, कोरोना के कारण लोग मर रहे हैं, लेकिन सरकार इसपर ध्यान देने के बजाए मौन धारण कर बैठी है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह मोदी सरकार की लापरवाही उजागर हुई है, उससे जनता तो समझ चुकी है कि सरकार सिर्फ भाषण देना जानती है उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी अत्यंत गंभीर आपदा का रूप धारण कर चुकी है, जो मोदी सरकार की नाकामी का जीता जागता सबूत है।