स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी कि ब्लैक फंगस के लगभग 750 मामले आ चुके हैं जिसमें 58 ठीक हो चुके हैं, 50 की मौत हो हुई है और 650 का इलाज चल रहा है। हमें अभी तक इसके दवा की 6000 से अधिक शीशीयां मिल चुकी हैं जिसमें से 1200 शीशीयां उपलब्ध हैं। अगले 2 दिन में 2000 शीशीयां और आने वाली हैं।