स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: खेले गए चैंपियन्स लीग फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर चेल्सी ने दूसरी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। 2012-13 सीजन के बाद क्लब ने पहली बार यह खिताब हासिल किया है। ट्रेबल जीतने की उम्मीद लगाए बैठी सिटी को निराशाजनक हार झेलनी पड़ी तो वहीं थॉमस टुकेल ने मैनेजर के रूप में अपना पहला चैंपियन्स लीग फाइनल जीत लिया है।