स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना के माहौल में ब्लैक फंगस से दहशत बढ़ती जा रही है। रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, एक वृद्ध महिला की मस्तिष्क में आंख का संक्रमण फैलने से मौत हो गई। रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस फंगल संक्रमण से राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल 23 प्रभावित।