place Current Pin : 822114
Loading...


ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने 56 साल की उम्र में गुपचुप रचाई शादी

location_on WESTBENGAL access_time 30-May-21, 10:15 AM

👁 183 | toll 85



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में अपनी गर्लफ्रेंड कैरी साइमंड्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। 56 साल की उम्र में तीसरी बार की गई उनकी शादी को लेकर ब्रिटेन में बवाल मचा हुआ है। पीएम बोरिस और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स की उम्र में 23 साल अंतर है। इस शादी को लेकर जॉनसन के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के एक प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। दरअसल डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटिश पीएम का आवास और ऑफिस होता है। शादी की यह रिपोर्ट ब्रिटिश मीडिया द सन और डेली मेल ने प्रकाशित की है। इससे पहले द सन ने एक रिपोर्ट में बताया था कि बोरिस जॉनसन अगले साल यानी 2022 में अपनी मंगेतर के साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इसे लेकर उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को निमंत्रण भी भेजा था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play