place Current Pin : 822114
Loading...


पुलिस ने जब्त किया अवैध पेट्रोल और डीजल

location_on WEST BENGAL access_time 29-May-21, 04:12 PM

👁 126 | toll 44



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, लाउदोहा : लाउदोहा फरिदपुर मे नए अफसर के आते ही कामयाबी हासिल हुई। लाउदोहा फरिदपुर थाना अन्तर्गत नतुन डांगा बाजार इलाके में एक दुकान मे पेट्रोल और डीजल का अवैध कारोबार चल रहा था। स्थानीय सुत्रो के अनुसार यह अवैध कारोबार मुल्क चांद नाम का एक शख्स चलाता था। लाउदोहा फरिदपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गैर कानूनी तरीके से रखे गए पेट्रोल और डीजल के साथ इस शख्स को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सुत्रो के अनुसार इस शख्स से करीब एक हजार लिटर डीजल बरामद किया गया है। समझा जा रहा है कि कोरोना काल जारी लॉकडाउन के दौरान यह शख्स पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी करता था। आरोपी को शनिवार को दुर्गापुर महकमा अस्पताल मे पेश किया गया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play