place Current Pin : 822114
Loading...


यूथ क्लब ने आईटीआई कोविड सेन्टर के कोरोना मरीजो के लिए ऑक्सीजन, दवाईयां एवं मास्क दिए

location_on WEST BENGAL access_time 29-May-21, 04:04 PM

👁 456 | toll 184



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर : रूपनारायणपुर आईटीआई कोविड स्वस्थ केन्द्र के कोरोना मरीजो के लिए रूपनारायणपुर यूथ क्लब दवारा ऑक्सीजन मास्क, कोविड-19 की दवाएं एंव अन्य सामान दिया गया। युथ क्लब के सदस्यों ने सभी दवाइयों समेत सभी वस्तुवें सालानपुर तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव भोला सिंह को सौंपा। क्लब के सदस्यों ने कहा कि आज 15 कोरोना मरीजो के लिए कोविड-19 की दवाइयों समेत ऑक्सीजन मास्क एंव अन्य जरूरी बस्तुएं दी गई है। अगले सप्ताह हमलोग कोविड-19 मरीजो की देख रेख कर रहे डॉक्टर, नर्स को भी सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर उपस्थित तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भोला सिंह ने कहा रूपनारायणपुर के लिए अच्छी खबर यह है कि आज कोविड केंद्र में कोई मरीज नहीं है। अभी तक यहाँ से कुल 23 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घर जा चुके है, पिछले दो दिनों में कोई कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नही आया है, यह क्षेत्र के लिये बहुत अच्छी खबर है। क्षेत्र के सभी क्लबों और स्वयंसेवी संगठनों सहित आम जनता ने कोविड सेंटर को चलाने के लिए बहुत सहियोग किया है और आने वाले दिनों में हमें उम्मीद है कि लोग इसी तरह से मदद का हाथ बढ़ाएंगे, हमारे साथ खड़े रहेंगे, हम उम्मीद है कि हम क्षेत्र के लोगो के लिए और बेहतर कार्य करेंगे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play