place Current Pin : 822114
Loading...


UAE में ही खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच

location_on WESTBENGAL access_time 29-May-21, 01:21 PM

👁 131 | toll 47



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बीसीसीआई ने शनिवार को हुई स्पेशल जनरल मीटिंग(एसजीएम) में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई में कराने के फैसले पर मुहर लगा दी है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए भी लिया है, क्योंकि सितम्बर-अक्टूबर में भारत में आमतौर पर मौसम खराब रहता है। गौरतलब है कि बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play