स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सोचेंगे कि ऐसा सच में भी हो सकता है? अभी तक आपने टीवी पर स्पाइडर मैन को जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी रियल लाइफ में स्पाइडर मैन को देखा है। अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो एक छोटी सी बच्ची का है, जिसमें वो स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।