स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक दिन बाद फिर बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं डीजल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा किया गया है। जिसके बाद राजधानी में पेट्रोल 93.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल पर 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद यहां पेट्रोल 100.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल 93.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटल बिक रहा है।