स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोगों को पुलिस पकड़कर ले जा रही है। लेकिन, इस दौरान भी दोनों के हाथ में चाय की ग्लास है, दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं बल्कि उससे ज्यादा अपनी चाय की चिंता है। पुलिस वाला खींचते हुए दोनों को गाड़ी की तरफ ले जा रहा है, तो वहीं, दूसरा शख्स बड़ी सावधानी से चल रहा है, ताकि उसकी चाय गिरने न पाए।
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सच में चाय के शौकीनों के लिए चाय से बड़ी कोई चीज नहीं हो सकती। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, चाय के लिए जान तक दे देंगे, जेल क्या चीज है।