स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बीसीसीआई की आज अहम बैठक होने वाली है जिसमें आईपीएल की तारीख और रणजी मुआवजे को लेकर चर्चा हो सकती है। चर्चा है कि एसजीएम में आईपीएल के बाकी बचे मैचों को 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के बीच यूएई में कराने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। अबू धाबी, दुबई और शारजाह में आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी की जाएगी। टी-20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा होगी।