स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कनाडाई संसद की वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद विलियम अमोस पेशाब करते नजर आए। इस दौरान बाकी सांसद काफी असहज हो गए थे। बता दें ये ऐसा एक माह में दूसरी बार हुआ है कि सांसद विलियम अमोस कनाडाई संसद की वीडियो कॉन्फ्रेंस में नग्न अवस्था में नजर आए। इसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि उनकी ये तस्वीरें विश्व मीडिया में हैं।