स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जापान ने महामारी से संघर्ष के लिए पांच करोड़ डॉलर के सहायता पैकेज में भारत को 1.48 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सामग्री देने का फैसला लिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी सरकार का ये फैसला पांच करोड़ डॉलर की राशि में मुफ्त मदद का हिस्सा है। इसके तहत जापान संयुक्त राष्ट्र के जरिये भारत के लिए 1,000 लंग वेंटिलेटर और 2,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स भेजेगा।