स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बंगाल बनाम केंद्र विवाद के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी शुक्रिया अदा किया। पटनायक ने ट्वीट किया,'' चक्रवात यास प्रभावित क्षेत्रों के पुर्नवास के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराने के लिए पीएम मोदी का आभार। साथ ही आपदा रोधी विद्युत अवसंरचना के निर्माण के लिए उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पटनायक के ट्वीट पर जवाब देते कहा कि भुवनेश्वर में एक बहुत ही उपयोगी समीक्षा बैठक हुई। हम आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।