स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस 1.73 नए मामले सामने आए हैं। देश में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों से दैनिक मामले दो लाख से कम आ रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए।