स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। अमिताभ लम्बे समय से अपने आलीशान बंगले जलसा में रह रहे हैं। अब खबर है कि अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 5184 स्क्वायर फीट में फैली प्रॉपर्टी खरीद ली है। यह एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जो 27वें और 28वें फ्लोर पर है।