place Current Pin : 822114
Loading...


कस्तूरबा गांधी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण को लेकर बवाल

location_on WESTBENGAL access_time 28-May-21, 07:58 PM

👁 197 | toll 79



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी,एएनएम न्यूज़, चित्तरंजन: रेल नगरी चितरंजन का कस्तूरबा गांधी अस्पताल एक बार फिर वैक्सीन को लेकर बवाल हुआ। चितरंजन में यूनियन संगठन के सदस्यों ने हाल ही में चित्तरंजन अस्पताल में वैक्सीन को लेकर प्रदर्शन किया था। इस संबंध में स्थानीय नेता इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि संघ के कुछ सदस्यों ने जाने-माने लोगों को टीका लगवा रहे थे। जबकि राज्य सरकार के नियमों में कहा गया है कि सभी दुकानदारों और वाहन चालकों को पहले टीका लगाया जाए। चित्तरंजन के सभी उप वार्डन को 60 नामों की सूची बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिन्हें प्राथमिक रूप से टिका दिया जायेगा लेकिन आज फिर सीपीएम यूनियन के कुछ सदस्यों ने अस्पताल सीएमएस के साथ टीकाकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया। वे वर्तमान नियमों के अनुसार टीकाकरण के विरोध में थे । बाद में एनएफआईआर एंव अन्य संगठन के कार्यकर्ता ने आकर स्थिति को संभाला और फिर से सीएमएस के नियमों के अनुसार टीकाकरण शुरू करवाया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play