स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल रॉय, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, अनुपम हाजरा के साथ बंगाल दौरे के दूसरे दिन दोपहर में बीरभूम के बासुदेव बाउल के घर बिल्कुल साधारण खाना खाया साथ ही बाउल गान भी सुना। शाह ने बासुदेव दास बाउल और उनके परिवार के साथ बड़े ध्यान लोकप्रिय लोक गीत "तोमाय ह्रीद मझारे रखबो" से सुना और बाद में घर के फर्श पर बैठकर दोपहर का भोजन किया। शाह ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ "पालोंग साक", "अलु पोस्टो" और "नेलन गुडेर रसगुल्ला" जैसे व्यंजनों का स्वाद चखा।