स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री ने चक्रवात से तबाह हुए तीन राज्यों के लिए धन आवंटित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन राज्यों के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किया हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि उड़ीसा को 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, नुकसान की राशि का आंकलन कर बाकी के 500 करोड़ रुपये बंगाल और झारखंड को दिए जाएंगे। केंद्रीय दल यास से हुई क्षति का आकलन करेगी।