स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोवैक्सीन की और 50 हजार डोज राज्य में पहुंची है। केंद्र की ओर से इसे भेजा गया है। वहीं कोविशील्ड की 2 लाख डोज आज कोलकाता पहुंच सकती है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोवैक्सीन की 50 हजार डोज बुधवार को ही बंगाल पहुंचने वाली थी लेकिन चक्रवाती तूफान यास के चलते ऐसा नहीं हो सका। चक्रवात के चलते विमान सेवा बंद कर दी गई थी। ऐसे में कोवैक्सीन की उक्त डोज गुरुवार को राज्य में आई।