स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हाथी पृथ्वी के सबसे विशाल जानवर होते हैं। असीमित ताकत के धनी हाथी बहुत शांति प्रिय और समझदार भी होते हैं, लेकिन जब उन्हें अपनी या अपने परिवार की सुरक्षा खतरे में दिखती है तो वह गुस्सा हो जाते हैं और चारों तरफ तोड़फोड़ कर देते हैं। लेकिन कई बार तमाम शिकारी जानवर उनपर हमला कर देते हैं और उनके बच्चों को या उन्हें मारकर खा जाते हैं। चीता, शेर, बाघ जैसे जानवर हाथियों का शिकार करने की ताकत रखते हैं लेकिन हालात हर बार एक जैसे नहीं होते जब हाथी को ये शिकारी अपना शिकार बना पाएं। सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला। जिसमें एक चीता और हाथी का आमना सामना हो गया। उसके बाद क्या हुआ ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं। इस वीडियो को फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।