स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत में असल मामलों का आंकड़ा सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, भारत में संभावित संक्रमितों की संख्या 40.42 करोड़ होगी, जबकि संभावित मौतों का आंकड़ा 6,00,000 होगा। अब न्यूयॉर्क टाइम्स के दावों को केंद्र सरकार ने खारिज किया। सरकार ने रिपोर्ट को आधारहीन और गलत बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी।